सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर स्टाफ के साथ प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की और रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद पिछले 12 साल से देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2026 को 76 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था।
उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल से निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है और देशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साईं हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस मौके पर डॉ बी सिंह, डॉ अनुपमा सिंह,अनूप तिवारी, राजेश गुप्ता, बलराम सोनी, विकास मिश्रा,डॉ रोजी प्ररवीन, डॉ दिब्यां सिंह, मनेजर आदर्श सिंह, राजन सोनी, विनय जयसवाल, रेखा मौर्या, बीपी सिंह, पूजा, कुसुम, सज्जद, दिनेश आदि
अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






