वीरेन्द्र कुमार
70वें वर्ष में प्रवेश करेगा आयोजन
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मां काली मंदिर परिसर में बीतीं शाम आगामी दुर्गा पूजा एवं डांडिया कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति का गठन में पूर्व पदाधिकारी को सर्वसम्मति से यथावत रखा गया, पर्व को शांति से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में मां काली पीठ का दुर्गा पूजा महोत्सव 70वें वर्ष में प्रवेश करेगा। वर्ष 1956 में शुरू हुई दुर्गा पूजा की परंपरा आज भी क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ निरंतर जारी है।
70वें वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए पूजा-पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम, डांडिया महोत्सव, श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। संरक्षक मंडल में अशोक जायसवाल,विनोद जायसवाल,अरुण जायसवाल,पप्पू गुप्ता,नन्दलाल केसरी,अरविन्द जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल (डब्लू), राकेश केशरी,मुन्ना केसरी, राम सकल जायसवाल,सुनिल गुप्ता (सन्नी गुप्ता) एवं सियाराम गुप्ता रहें। रविशंकर जायसवाल (अध्यक्ष), प्रवेश गुप्ता(प्रबंधकर्ता) राजीव रंजन तिवारी (कोषाध्यक्ष) के साथ पंकज गुप्ता ,राजेश गुप्ता,सुमित राज एवं सियाराम गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। रविन्द्र जायसवाल उर्फ बाबू, उदय जायसवाल, किशोर पटवा,अभिषेक प्रताप सिंह ,संजय गुप्ता, किसलय मयूर,अशोक कुमार (एडवोकेट),शिवम् जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रहेगी।
बैठक में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा अपने हमराहियों के साथ मौजूद थे।







