चुर्क / सोनभद्र। कोल्हुआ तिराहा, वार्ड नंबर 5 एवं 6 में श्री श्री गणेश पूजा युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समिति द्वारा 13 सितंबर 2026 को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की विशेष सहभागिता रही और पूरा पंडाल भक्तिमय रहा।
15 सितंबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों आयुष, विकास, दिव्यांशु, विराट, अंश, हर्ष, पवन एवं छोटू ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। समापन पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पूजा के मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार चौरसिया ने प्रथम दिन से विसर्जन तक विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश से वार्ड व नगर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना तथा बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।






