सोनभद्र। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अध्यक्ष रविकान्त के नेतृत्व में जिला मुख्यालय लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें उठाई गई हैं –
गोंडा-अयोध्या हत्याकांड और सांसद पर हमला ज्ञापन में कहा गया कि जनपद गोंडा में विनोद साहनी व रमेश कोरी और अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में रोका गया और पथराव व हिंसक हमला किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, CCTV फुटेज सुरक्षित करने और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की गई। साथ ही सांसद की सुरक्षा के लिए तत्काल Threat Assessment कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
पंचायत सहायकों की मांग लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान और जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय की मांग। 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला आरक्षण घोटाले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का तत्काल अनुपालन और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग। इस्लामिक धर्म स्थलों का मामला सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों को राजनीतिक द्वेष के चलते अवैध बताकर की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
जिला अध्यक्ष रविकान्त ने कहा कि ये सभी मामले जनहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।






