मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नपा अध्यक्ष ने किया सीसी रोड का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में बुधवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 22 पुसौली में सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया।यह सड़क वार्ड 22 में तेज सिंह से भीषम सिंह तक बनाई गई है। योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पूरी की गई है। लोकार्पण सभासद प्रदीप कुमार सिंह के वार्ड में किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा, “नगर के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से वार्डों में सड़क, नाली, प्रकाश की सुविधाएं तेजी से पूरी हो रही हैं। वार्ड 22 की यह सड़क लंबे समय से मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया। आने वाले समय में हर वार्ड में विकास कार्य इसी गति से होंगे।”
इस दौरान जेई राजकुमार राव, सभासद प्रदीप कुमार, अजीत सिंह, अमित दुबे, राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, जय राजकुमार, कृष्ण मोहन प्रजापति, सभासद जब अंशु खान, मनोज चौबे, प्रदीप पटेल, राकेश कुमार, आशीष कुमार,कृष्ण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?