भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आदिवासियों ने लिया संकल्प – पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत विधानसभा क्षेत्र-403 दुद्धी के ब्लॉक बभनी के ग्राम दरनाखाड़ में लगाई गई।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आदिवासियों को सम्मान देने का काम करती है। जब श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे तो इस आदिवासी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। आदिवासियों के लिए आरक्षण लागू कराकर प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर अधिकार दिलाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि उनके रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में दुद्धी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य किए। इसलिए सभी आदिवासियों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटों से जिताएं।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सपा ने ही आदिवासियों को समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन दिलाने का काम किया। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान रवि बिंद, पन्नालाल, अवध नारायण यादव, बिरझन, रामनारायण गौड़, कन्हैया लाल, अशोक खरवार, नंदलाल खरवार, विजय शंकर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?