टैगोर नगर में पेयजल पाइप लाइन लीकेज ठीक, जल निगम ने दी जानकारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), निर्माण खण्ड, मीरजापुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय द्वारा IGRS संदर्भ संख्या 92620000024760 का निस्तारण कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी ने अपर जिलाधिकारी (भू/रा)/ नोडल अधिकारी, IGRS, सोनभद्र को भेजे पत्र 20/08/ में अवगत कराया है कि टैगोर नगर, तहसील राबर्ट्सगंज निवासी प्रभात मिश्रा द्वारा अर्विंदिका मोहल्ले में पेयजल पाइप लाइन में अधिक समय से लीकेज होने की शिकायत की गई थी, जिससे आवेदक को समस्या हो रही थी।पत्र में बताया गया है कि विषयगत स्थल पर पेयजल पाइप लाइन लीकेज मरम्मत का कार्य पूर्ण कर समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

इस संबंध में संबंधित IGRS को कार्यालय से निक्षेपित करने का अनुरोध किया गया है।जबकि आज़ तब ना ही विभाग से मौके पर क़ोई आया ना ही समस्या का निस्तारण किया गया आफिस मे बैठे बैठे ही साहब ने फर्जी तरिके से गलत रिपोर्ट लगा कर मामले को खत्म कर दिया गया, उधर इस मामले मे आवेदक ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए मामले की जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई कराते हुए मामले का निस्तारण करने की गुहार लगाई।






