घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन तब मिला मासूम का शव; पूर्व विधायक ने प्रशासन पर उठाए सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाढ़ का कहर! बराक गांव में 9 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू सोनकर के छोटे बेटे शिवम सोनकर (9 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश से क्षेत्र के निचले इलाकों में तेजी से पानी बढ़ा है। इसी दौरान शिवम बाढ़ के पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर SDRF/NDRF टीम को बुलाया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पूर्व सपा विधायक ने बताया घंटों सर्च के बाद मिला शव

ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम द्वारा घंटों तक तलाश और खोजबीन चलाई गई। काफी प्रयास के बाद मासूम का शव बरामद किया गया। घटना हृदय विदारक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे घोरावल के सपा पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने प्रशासनिक अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य तेज करने की मांग की। पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को फोन से सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका आरोप है कि बहुत प्रयास के बाद तब NDRF की टीम पहुंची और तब जाकर घंटों की तलाश के बाद शव मिला।
उन्होंने कहा कि बच्चे के डूबने जैसी गंभीर घटना पर प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर निगरानी करनी चाहिए। हालांकि, जिलाधिकारी और अन्य से संपर्क न होने और मौके पर न पहुंचने का आरोप।

Leave a Comment

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?