नौगढ़ में सड़क हादसा, ससुराल जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, तीन घायल,  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को ससुराल जा रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के केटवा गांव निवासी मनोज अपने दो साथी धर्मेंद्र और जगदीश के साथ मोटरसाइकिल से बसौली गांव स्थित अपने ससुराल रामबचन के घर जा रहे थे। इसी दौरान नौगढ़ थाना से कुछ दूरी आगे अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सड़क किनारे बैठाया और निजी वाहन की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्या ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद धर्मेंद्र और जगदीश की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वहीं, मनोज को हादसे में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सक के अनुसार उसकी जांघ की हड्डी टूट गई है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और मनोज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?