130 जरूरतमंदों को मच्छरदानी पौधे वितरित, स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“श्री सर्वेश्वरी समूह की रेणुकूट शाखा ने खैराही गांव में किया वितरण, डेंगू-मलेरिया से बचाव की दी जानकारी”

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी की रेणुकूट शाखा ने 130 वृद्ध, विकलांग और विधवाओं में मच्छरदानी तथा पौधे वितरित कर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समूह के संयुक्त मंत्री एस.के. सिंह ने संस्थापक परमपूज्य गुरु संभवराम जी का पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया। शाखा मंत्री एस.पी. यादव ने बताया कि संस्था 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोगियों का निःशुल्क उपचार, मिर्गी रोगियों का उपचार, स्वास्थ्य कैंप, मच्छरदानी, कंबल, साड़ी, शाल वितरण, निर्धन मेधावी छात्रों को पठन सामग्री और उपासना स्थलों पर पूजन सामग्री वितरण जैसे कार्य सामाजिक सहयोग से करती है।
उन्होंने वर्षा ऋतु में मच्छरों से बचाव, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से सुरक्षा, पौधरोपण और नशाखोरी पर अंकुश लगाने की अपील की।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, अशोक दुबे, अनिल सिंह, उग्रसेन कुशवाहा, राजेश्वरी सिंह, नीलम सिंह, संदीप, राममनी, राज कोकिल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?