विद्यालय की जांच में मजिस्ट्रेट को मिली खामियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई व्यवस्थाओं में खामियां पाई गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। वहीं कुछ कक्षाओं में पंखे बंद मिले। कक्ष में लगा विद्युत बोर्ड भी टूटा हुआ पाया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए बनाए गए पेयजल स्थल पर भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिली तथा पानी की टोटी नहीं लगी होने की बात सामने आई।

विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं पाया गया। बताया गया कि जिस व्यवस्था को स्मार्ट क्लास के रूप में दिखाया जा रहा है, उसका बच्चों को अपेक्षित लाभ मिलता हुआ नहीं पाया गया।


विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सामने आई इन कमियों के बाद अब क्षेत्रवासियों और अभिभावकों की नजर इस बात पर है कि मजिस्ट्रेट द्वारा इन अव्यवस्थाओं को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित कक्षाएं और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना आवश्यक है। अब देखना होगा कि जांच के बाद संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए कितनी गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?