शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, शिक्षको को बीईओ ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र(बी आर सी) कोन पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने ब्लॉक के बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार आज खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक थी,जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक सम्मान समारोह के रूप मे मनाया।नामांकन मे गत वर्ष से अधिक नामांकन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार ,उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनरवा के रामवीर सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरिया के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह,प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय करहिया के मनीष श्रीवास्तव,गिधिया प्रथम के अशोक वैश्य व प्राथमिक विद्यालय नूरीनगर के कमलेश कुमार ,कम्पोजिट श्रेणी मे कम्पोजिट विद्यालय बागेसोती के प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद विश्वकर्मा व कम्पोजिट नकतवार कर संजय कुशवाहा को सम्मानित किया,वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षक संकुल संजीव कुमार,दीपक कुमार व रंजीत कुमार को सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी के इस पहल की सराहना अध्यापको द्वारा की जा रही है,अध्यापको का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और हर अध्यापक अपना बेहतर देने की कोशिश करेगा।खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि लगातार कोन ब्लॉक रैंकिंग मे नंबर एक बना हुआ है इसका श्रेय यहां के अध्यापको को जाता है जो इस दुरूह क्षेत्र मे भी परिश्रम कर रहें हैँ।साथ ही उन्होंने कहा कि एम डी एम की गुणवत्ता से समझौता न करें,विद्यालय परिसर व कमरों व शौचालयों को साफ सुथरा रखें व किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना परमिशन स्कूल परिसर में वीडियो न बनाने दें।

वही शौचालय सफाई के मुद्दे पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता द्वारा आपत्ति भी दर्ज़ कराई गयी कि अध्यापक विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए हर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्य कर रहा है परन्तु शौचालय की सफाई के लिए भी अध्यापको को दोषी ठहराया जाता है जो अत्यंत अनुचित है जबकि प्रत्येक गांव में इस कार्य के लिए सफाईकर्मी नियुक्त हैं।जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विभाग से पत्राचार करने की बात कही।

अंत में ब्लॉक के शिक्षकों ने भी ब्लॉक को नंबर एक आने पर खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया व बधाई दिया।इस अवसर पर कोन ब्लॉक के सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?