पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकली OPS तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हजारों सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन”

सोनभद्र। गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले OPS तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने किया।
यात्रा डाइट प्रांगण, औरमोरा से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे हजारों सफाई कर्मचारियों ने “पुरानी पेंशन जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की गई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
इस तिरंगा यात्रा में संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला मंत्री मानिकचंद, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री राकेश कुमार, विजय यादव, जिला संरक्षक चूड़ामणि, उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम, धर्मेंद्र यादव, रामबाबू सोनी, राजेश वर्मा, संयुक्त मंत्री बनारसी गुप्ता सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
सदर ब्लॉक से देवानंद पाठक, सुनील कुमार, श्रीराम
कोन ब्लॉक से अजय कुमार, कपिल देव
चोपन ब्लॉक से राजेश कुमार, इंद्रासन, छात्रधारी
घोरावल से रविंद्र कुमार, बाबुंदर मोर, रमाकांत
म्योरपुर से आशिक अली, संतोष कुमार, संजय कुमार
नगवां से इंद्र नारायण, चंदन कुमार ,दुद्धी से जयप्रकाश मौर्य, अजय ओझा, शंभू नाथ
चतरा से चंद्रबली सिंह, परमानंद
तथा सुषमा, मंगलावती, नरगिस, राजकुमारी, आरती सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी यात्रा में शामिल रहीं।
कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?