सोनभद्र में 9,900 विद्यार्थी लेंगे मेधावी छात्र प्रतियोगिता में भाग: Bsa मुकुल आनन्द पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“4 चरणों में होगी प्रतियोगिता, 31 अगस्त को जनपद स्तरीय सम्मान समारोह”

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण अधिगम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए “मेधावी छात्र प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता *प्रथम सत्र परीक्षा 19 से 24 अगस्त 2026 के परिणामों के आधार पर होगी।

4 चरणों में होगी परीक्षा

प्रतियोगिता कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय, संकुल, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर आयोजित होगी।
जनपद के 2068 विद्यालय, 333 संकुल और 10 विकास खंड इस पहल में शामिल होंगे।

कैसे होगा चयन

विद्यालय स्तर प्रथम सत्र परीक्षा में प्रत्येक पात्र कक्षा से शीर्ष 2 विद्यार्थी चुने जाएंगे। इससे लगभग 9,900 विद्यार्थी अगले चरण में पहुंचेंगे।,संकुल स्तर यहां से 2,664 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर के लिए चयनित होंगे।,ब्लॉक स्तर प्रत्येक विकास खंड से कुल 80 विद्यार्थी जनपद स्तर पर जाएंगे।, जनपद स्तर 31 अगस्त को फाइनल प्रतियोगिता और सम्मान समारोह होगा।
सम्मान और पुरस्कार
हर स्तर पर संबंधित कक्षा के शीर्ष 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह विद्यालय, संकुल और ब्लॉक स्तर पर कुल 28,944 विद्यार्थी सम्मानित होंगे।
जनपद स्तर पर कक्षा 3, 5, 6 और 8 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कुल 12 विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता की तिथियां
26 अगस्त – विद्यालय स्तर
27 अगस्त – संकुल स्तर
29 अगस्त – ब्लॉक स्तर
31 अगस्त – जनपद स्तरीय प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और निपुण भारत मिशन के अधिगम परिणामों में सुधार लाने में मदद करेगी। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों की नियमित तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं।
वही उन्होंने कहा, “हर विद्यालय से प्रतिभा, हर संकुल से उत्कृष्टता, हर ब्लॉक से श्रेष्ठता और जनपद से सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र का चयन” इस प्रतियोगिता का मूल ध्येय है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?