“ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र का आयोजन, विद्यालय, अस्पताल, जेल से लेकर कोतवाली तक चलेगा अभियान”
सोनभद्र।। रॉबर्ट्सगंज / समाज को नशे से मुक्त कर स्वस्थ और संस्कारयुक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज, रॉबर्ट्सगंज सेवाकेंद्र द्वारा 18 अगस्त से 28 अगस्त तक 11 दिवसीय “नशा मुक्त भारत अभियान एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। बहन बीके सुमन ने कहा कि इस अभियान का मूल संदेश है – “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, रिश्तों में प्रेम घोलें” और “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत”।
11 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रवचन, मेडिटेशन और रक्षाबंधन समारोह आयोजित किए जाएंगे:
- 18 अगस्त, मंगलवार – पत्रकारों के साथ बैठक। विषय: नशा मुक्त समाज में मीडिया की भूमिका। समय: सुबह 11 बजे
- 19 अगस्त, बुधवार – उदितपुर सुर्रा इंटर कॉलेज। विषय: युवा शक्ति और नशा मुक्त भारत
- 20 अगस्त, गुरुवार – जिला अस्पताल सुबह 10 बजे और वृद्धा आश्रम दोपहर 12 बजे। मरीजों और बुजुर्गों को दिया जाएगा आध्यात्मिक संदेश
- 21 अगस्त, शुक्रवार – गुर्मा जेल। विषय: नशा छोड़ें, नया जीवन जोड़ें
- 22 अगस्त, शनिवार – साई नर्सिंग कालेज सजौर। विषय: नशा मुक्त जीवन, सफल भविष्य
- 23 अगस्त, रविवार – ओबरा उपसेवाकेंद्र। समय: सुबह 7 बजे
- 24 अगस्त, सोमवार – कोतवाली। समय: दोपहर 2 बजे। विषय: नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस की भूमिका
- 25 अगस्त, मंगलवार – साई हॉस्पिटल। दादी स्मृति दिवस, ब्लड डोनेशन और रक्षाबंधन कार्यक्रम। समय: सुबह 9 बजे
- 26 अगस्त, बुधवार – घोरावल उपसेवाकेंद्र। समय: सुबह 8 बजे
- 27 अगस्त, गुरुवार – प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद। विषय: नशा मुक्त प्रशासन, सशक्त राष्ट्र
- 28 अगस्त, शुक्रवार – सेवाकेंद्र पर समापन। प्रतिज्ञा और रक्षाबंधन समारोह। समय: सुबह 10 बजे
- हमारी प्रतिज्ञा
- ब्रह्माकुमारीज ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और “हम नशा नहीं करेंगे, नशा नहीं करने देंगे, नशा मुक्त भारत बनाएंगे” की प्रतिज्ञा लें। कार्यक्रम के आयोजक ब्रह्माकुमारीज रॉबर्ट्सगंज सेवाकेंद्र ने अधिक जानकारी के लिए 9452790170, 7355472144 पर संपर्क करने को कहा है।






