राशन कोटेदारों को सीएम योगी की बड़ी सौगात:अध्यक्ष रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल, सोनभद्र के 786 कोटेदार होंगे लाभान्वित”

सोनभद्र। प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कोटेदारों के लाभांश को 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है।
इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 78 हजार राशन कोटेदारों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में सोनभद्र जनपद के 786 कोटेदारों को भी बढ़े हुए लाभांश का लाभ मिलेगा। अब प्रति कुंतल राशन वितरण पर मिलने वाला लाभांश ₹90 के स्थान पर ₹125 होगा। इससे कोटेदारों की आय में वृद्धि होने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश वृद्धि की घोषणा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं उनके संबोधन का सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी एवं घोरावल में किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशन कोटेदार उपस्थित रहे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं राशन कोटेदारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित कोटेदारों ने लाभांश वृद्धि के निर्णय पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?