श्रावण मास के तीसरे सोमवार को डीएम व एसपी ने किया शिवद्वार मंदिर का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सुरक्षा, साफ-सफाई यातायात को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश”

सोनभद्र। श्रावण मास के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तीसरे सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर मार्ग की स्थिति और यातायात व्यवस्था भी देखी गई। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरे के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। भीड़ को देखते हुए प्रभावी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई, पेयजल एवं मेडिकल सुविधा की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ एवं यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?