“क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा”:विमल चतुर्वेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इमरती कॉलोनी में रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सोनभद्र। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में रविवार को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का नेतृत्व समाजहितैषी विकास प्रताप ने किया। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर स्व. उमाशंकर सिंह  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर सिंह जी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरनीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि इमरती कॉलोनी के विकास एवं उत्थान में भी स्व. उमाशंकर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कॉलोनीवासियों के साथ उनका सदैव आत्मीय संबंध रहा और वे यहां के लोगों के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहे। उनके स्नेह, सहयोग और योगदान को कॉलोनीवासी सदैव याद रखेंगे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. उमाशंकर सिंह  को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विमल चतुर्वेदी, हरिप्रबोध पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीटू मेहता, रितेश सिन्हा सहित इमरती कॉलोनी के अनेक निवासी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?