सोनभद्र में पेंशनधारकों को ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग का पर्दाफाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

31 लाख की ठगी में कोलकाता से 2 गिरफ्तार, रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को बनाया निशाना

सोनभद्र।  पेंशनधारकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता, पश्चिम बंगाल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह फंसाते थे जाल में
पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को रेलवे या पेंशन विभाग का अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते थे। वे PPO में सुधार या मोबाइल नंबर बंद होने का डर दिखाकर बैंकिंग जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर APK फाइल या लिंक भेजकर स्क्रीन शेयर कराई जाती थी और OTP हासिल कर खातों से लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए जाते थे। इस गिरोह पर 31 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।कोलकाता से 2 गिरफ्तार, बरामद हुआ सामान
तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद पुलिस ने मनीष कुमार शाह और रूपक कुमार को कोलकाता से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, 4 सिम कार्ड और 53 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों को जांच में शामिल किया गया है। रेलवे का डेटा कैसे मिला, इसकी जांच जारी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का डेटा हासिल कर उन्हें निशाना बनाया। पूछताछ में पता चला कि UMEED Portal के RASS Tab से डेटा प्राप्त करने के लिए जन्मतिथि का अनुमान लगाकर विवरण तलाशा गया।
अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि रेलवे का डेटा आरोपियों तक कैसे पहुंचा। पूछताछ में झारखंड निवासी पवन मंडल और मुकेश मंडल के नाम डेटा उपलब्ध कराने वालों के तौर पर सामने आए हैं। गिरोह का बंटा था काम
पुलिस ने बताया कि गिरोह में अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। कोई डेटा उपलब्ध कराता था, कोई फोन कॉल करता था, जबकि कुछ सदस्य बैंक खाते उपलब्ध कराने और एटीएम से रकम निकालकर गिरोह तक पहुंचाने का काम करते थे। जांच में धनबाद, समस्तीपुर, हापुड़, सम्भल और मुंगेर समेत कई जगहों पर इसी तरीके से साइबर ठगी किए जाने की जानकारी भी मिली है। पुलिस की अपील
साइबर क्राइम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि:पेंशन, PPO, बैंक खाता या मोबाइल बंद होने के नाम पर किसी अनजान को OTP, ATM PIN या UPI PIN न दें किसी अनजान APK फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं यह कार्रवाई साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम द्वारा की गई है।

Leave a Comment

1532
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?