मुख्यमंत्री से मिले सोनभद्र डीएम चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र में विकास कार्यों और डीएमएफ-सीएसआर योजनाओं की दी जानकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से भेंट की।विकास कार्यों की दी रूपरेखा इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

समग्र विकास और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा

भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?