अनपरा में हरियाली तीज का भव्य आयोजन, माया सिंह बनीं ‘तीज क्वीन’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“हरियाली तीज नारी शक्ति का प्रतीक” – इंदु सिंह

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के तत्वावधान में “श्रृंगारिक सावन” थीम पर हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह एवं रीना जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि इंदु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “सावन और हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक है। हरियाली तीज केवल उत्सव और उमंग का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है।”
उन्होंने दिशिता महिला मंडल द्वारा भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘तीज क्वीन प्रतियोगिता’ रही, जिसमें विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुत की गई। इसमें माया सिंह को ‘तीज क्वीन’ चुना गया।
प्रथम रनरअप स्नेहल यादव और द्वितीय रनरअप रेखा सुमन रहीं। सांत्वना पुरस्कार नीलिमा निकुंज एवं ज्योति बारस्कर को दिया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम – शालिनी श्रीवास्तव, द्वितीय – खुशबू सिंह , हेयर स्टाइल प्रतियोगिता स्नेहल यादव एवं शालिनी श्रीवास्तव विजेता ,पेयर डांस प्रतियोगिता प्रथम – रेखा सुमन एवं प्रीति मिश्रा, द्वितीय – शालिनी श्रीवास्तव एवं खुशबू सिंह, तृतीय – श्वेता श्रीवास्तव एवं माया सिंह
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव वंदना, श्रृंगार रस नृत्य, सावन नृत्य एवं कजरी की प्रस्तुतियों ने महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शिव-पार्वती विवाह का भावपूर्ण मंचन और अर्धनारीश्वर स्वरूप की मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई दी।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग, लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन बबीता त्रिपाठी ने किया। सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कल्चरल सेक्रेट्री नूतन सिंह एवं जॉइंट कल्चरल सेक्रेट्री सुनीता यादव के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन सुनीता यादव ने प्रस्तुत किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?