सपा की पीडीए जन पंचायत, राम आसरे विश्वकर्मा बोले – “भाजपा में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घोरावल और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा में कार्यकर्ताओं को 2027 की जीत का दिया मंत्र

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के निर्देश पर जनपद में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सपा की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।
घोरावल विधानसभा-400, शाहगंज खजूरी में पंचायत
राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के कोने-कोने में पीडीए जन पंचायत लगाकर किसानों, नौजवानों, गरीबों, आदिवासियों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, लूट और हत्या चरम पर है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करें, जिससे हर समाज का विकास हो सके।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर ही दम लेंगे।
कार्यक्रम को राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, बाबूलाल यादव, राजेश विश्वकर्मा, अनिल प्रधान, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, डॉ. लोपति सिंह पटेल, अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़ सहित घोरावल विधानसभा के जोनल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
रॉबर्ट्सगंज विधानसभा-401, रामगढ़ पन्नूगंज में भी पंचायत
यहां आयोजित पीडीए जन पंचायत एवं संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा रहे।
मंच पर जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जोनल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?