तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घोरावल विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा गौरीशंकर मंडल

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को घोरावल विधानसभा के गौरीशंकर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण से ओत-प्रोत यात्रा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा में नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने तिरंगा लेकर पदयात्रा की और क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया।
नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर रामबली मौर्य, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, पुष्पा सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, आशा विश्वकर्मा सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?