दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में गूंजी सोनभद्र की समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नजूल, GST, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का मुद्दा उठाया

सोनभद्र/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित काटीटूयशन क्लब के मॉलवकर हाल में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्ष महरोत्रा, केंद्रीय मंत्री, साधना सिंह सांसद और विजय सिंह बघेल उपस्थित थे। देश के 22 राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
सोनभद्र जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सम्मेलन में जिले की प्रमुख समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सुनील पांडेय को ज्ञापन सौंपा और निम्न मांगें रखीं सोनभद्र जिले की सबसे बड़ी समस्या नजूल की खसरा प्रकाशन को अतिशीघ्र हल किया जाए ,वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में स्थानीय उत्पादों को वरीयता के आधार पर शामिल किया जाए ,फूड सेफ्टी के पुराने मानकों की समीक्षा की जाए ,पैक्ड प्रोडक्ट का सैंपल फेल होने पर व्यापारी को पार्टी न बनाया जाए, GST की विसंगतियों को दूर किया जाए
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद अतिशीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
उपस्थित रहे कार्यक्रम में सोनभद्र से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ‘नीटू’, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी सहित सभी नगरों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?