रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से गूंजा पूरा शहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

CDO जागृति अवस्थी समेत अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लहराया तिरंगा

सोनभद्र।’हर घर तिरंगा अभियान-2026′ के अंतर्गत मंगलवार को जनपद सोनभद्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौराहा तक निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं और नागरिकों के जोश ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। देशभक्ति गीतों ने पूरे नगर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया। उनके साथ CMO डॉ. रमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, DPRO नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, DC मनरेगा रविंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, DIOS जयराम सिंह, BSA मुकुल आनंद पांडेय, किरन सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और आमजन के साथ तिरंगा लेकर मार्च किया और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम से जुड़ने का संदेश दिया।
यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या रही। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। मार्ग में आम नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और अभियान के प्रति समर्थन जताया
हर घर तिरंगा अभियान-2026 का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र को भी तिरंगे के रंग में सजाया गया। प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा सजावट और लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी।
तिरंगा यात्रा ने जनपद में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। चारों ओर लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से रॉबर्ट्सगंज नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?