‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर :डीएम

oplus_0

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, जिलाधिकारी ने किया आह्वान

सोनभद्र। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत माहौल में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुंद आनंद पांडेय जीजीआईसी प्रधानाचार्य निशा सिंह,बंदना सिंह,चंद यादव,अर्चना, रेखा, भावना सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा देशभक्ति की भावना को परिवार एवं समाज तक पहुंचाए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा सोनभद्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाए। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है, इसलिए उपयोग के बाद उसे इधर-उधर न फेंका जाए और सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?