सीएस पाण्डेय
रविवार को अस्पताल में गाने बजाने का विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट करने का मामला
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सतबहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल परिसर में पहुंच कर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से चिकित्सक को हटाने की मांग की । अस्पताल परिसर को नशे का अड्डा बताया।परिसर की दुर्व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर किया।
बताते रविवार की रात ग्रामीणों के साथ अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मारपीट कर घायल करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सुबह अस्पताल पर इकठ्ठा होकर मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों ने एकजुट होकर अस्पताल के दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे और स्वास्थ्य विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान छन्नु लाल, लालबहादुर,रामप्यारे, दीनानाथ, जगमनिया , देवेन्द्र कुमार,फूलमती ,उमेश सिंह, कृपाशंकर,जावित्री देवी , हरि प्रसाद, दयाशंकर, धनुकधारी, अशर्फी ग्रामीण मौजूद रहे।






