श्रद्धालुओं की सुरक्षा  यातायात व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश:ऋषभ रुणवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एएसपी ऑपरेशन ने किया विजयगढ़ किला का निरीक्षण

सोनभद्र। शनिवार को श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित विजयगढ़ किला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने किला परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही श्रावण मास में धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगामी कांवड़ यात्रा के लिए किए जा रहे पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की।
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।किला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।- किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए उनकी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू किए जाएं।
एएसपी ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी *सतर्कता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?