प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना सावन महोत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्राओं ने हरे परिधान में दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को सावन महोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक वातावरण में मनाया गया।
विद्यालय परिसर को हरे-भरे फूलों और पत्तियों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में हरियाली और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सावन के गीत, नृत्य और झांकियां शामिल थीं। छात्राओं ने हरे परिधान और पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने विद्यार्थियों को सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को प्रकृति संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम तथा पारंपरिक विरासत के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1530
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?