दीपावली पर हर्ष फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, बंदूक व 5 जिंदा कारतूस बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
बीते 8 नवंबर को दीपावली पर्व के अवसर पर अरविन्द पटेल निवासी ग्राम पिपरा द्वारा अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त वीडियो एवं सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर बीएनएस एवं आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 12 बोर की एक दोनाली बंदूक एवं 12 बोर के 05 जिन्दा कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अरविन्द पटेल पुत्र मुन्नू पटेल, निवासी ग्राम पिपरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण — एक अदद 12 बोर की दोनाली बंदूक- 12 बोर के 05 अदद जिन्दा कारतूस- शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 संदीप यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।









