कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, भुगतान न होने से विकास कार्य ठप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चोपन के प्रधान संघ अध्यक्ष रामसजीवन के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड चोपन क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान पिछले 2.5 माह से नहीं हो रहा है, जिससे जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम पंचायत टापू के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ विकास खण्ड-चोपन के अध्यक्ष रामसजीवन यादव ने किया।
प्रधानों द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतों में पूर्व में मरे हुए पशु दफनाने, नाली की साफ-सफाई, मरम्मत जैसे जनहित कार्य कराए जा चुके हैं। लेकिन सामग्री, लेबर और मिस्त्री का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।
ज्ञापन में उल्लेख है कि जब इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला स्तर से भुगतान पर रोक है।
प्रधानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि विकास कार्य और जनहित कार्यों के भुगतान से संबंधित समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। अन्यथा प्रधान/प्रशासकगण अपना इस्तीफा देने को बाध्य होंगे, ताकि उन्हें अपनी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा सके।
ज्ञापन पर चोपन क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान/प्रशासकगणों के हस्ताक्षर एवं मुहरें लगी हुई थीं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

1530
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?