पूर्व BJP नेता स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को कल  दी जाएगी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेलंगाना के राज्यपाल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सोनभद्र पहुंचेंगे

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन के उपरांत शनिवार को चाची कलां, कोन, सोनभद्र में ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रमापति त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, चौधरी लक्ष्मण एवं अशोक तिवारी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सोनभद्र पहुंचकर स्वर्गीय चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
स्वर्गीय चतुर्वेदी भाजपा के समर्पित एवं वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?