फरीपान में 15 दिनो से जला बिजली ट्रांसफार्मर,ग्रामीणो आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

अंधेरी रात में रहने को ग्रामीण मजबूर

बभनी /सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत फरीपान मे रामलखन के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिनो से खराब पड़ा है।ग्रामीणो ने 1912 पर शिकायत भी की लेकिन बावजूद इसके ट्रान्सफर नहीं बदला जा सकता ग्रामीणों का गर्मी और अंधेरे से जीवन बेहाल है।

विकास खण्ड म्योरपुर के फरीपान गांव में पन्द्रह दिनो 16 केवी का ट्रान्सफर खराब है ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणो का कहना है इतने दिनो से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है लेकिन अभी बिजली विभाग इसे बनवाने की सुध नही लिया। ग्रामीण खराब ट्रान्सफार्मर को बदलने को लेकर शिकायत भी कर चुके लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका‌।

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैनों पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।स्थानीय राम आशीष,मानमति राजकुमार, श्यामसुन्दर, सोहरलाल, देवकुमार कैलाशनाथ, जयकिसुन, देबीसरन, बुधनी,रमेश आदि लोगो ने बताया कि बिजली न होने की वजह से गांव के बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं दूसरी ओर रात मे विषैले जीव जंतु जैसे सांप,बिच्छु के काटने का डर रहता है।

ग्रामीणो ने बिजली विभाग के अधिकारीओ से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बनवाने की मांग की है।

वही इस संबंध मे विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से जब सेलफोन पर बात की गई तो उन्होने बताया कि जानकारी नहीं है जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।

Leave a Comment

1528
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?