कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

सोनभद्र। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश, सोनभद्र के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की कई समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के हस्ताक्षर हैं। प्रदर्शन में जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजजी सिंह, प्रांतीय मंत्री सदानंद मौर्य, कल्लू सिंह, नंदलाल, मदनलाल, सुरेन्द्र, शेषनाथ, जयप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, आनंद प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
सिंचाई की समस्या अवर्षण से पूरा जनपद प्रभावित है। सोन लिफ्ट कैनाल के सभी पम्पों को चलाकर किसानों को पानी दिया जाए। बॉधों में पानी न होने के कारण नहरों का संचालन बंद है।,बिजली की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहुत कम है। 18 घंटे विद्युत सप्लाई की जाए। वोल्टेज की समस्या से निजी नलकूप प्रभावित हैं।,उर्वरक की समस्या साधन सहकारी समितियों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक दिया जाए। जिन किसानों की समिति पर बकाया है, उनके लिए अलग व्यवस्था की जाए।,भूमि अधिग्रहण मुआवजा जनपद में विंध्य एक्सप्रेसवे बन रहा है। प्रभावित किसानों को मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए। शासन द्वारा निर्धारित सर्किल रेट बहुत कम है, सभी गांवों का सर्किल रेट बढ़ाया जाए ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके।
किसान संघ ने मांग की कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि खरीफ की बुआई और धान की रोपाई प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?