सावन की शुरुआत के साथ शिवद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पहले सोमवार पर जलाभिषेक, कांवरियों पर हुई पुष्प वर्षा

सोनभद्र। पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही उमा महेश्वर शिवद्वार बाबा धाम में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगला आरती के बाद मंदिर का दरबार श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए खोल दिया गया।
“हर हर महादेव, बम बम भोले” के नारों से पूरी नगरी गूंज उठी। सावन के पहले सोमवार पर दूर-दराज से आए कांवरियों और श्रद्धालुओं का मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त लाइन में लगकर भगवान उमा महेश्वर शिवद्वार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु


व्यवस्थाएं- कांवरियों की सुविधा के लिए मिर्जापुर और विजयगढ़ किला मार्ग से आने वाले रास्तों पर जगह-जगह राहत शिविर, स्वास्थ्य हेल्प डेस्क और खान-पान की व्यवस्था की गई है।- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।- भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है- प्रशासन ने कांवरियों के लिए एक लेन का रूट निर्धारित किया है। कांवरियों के वेश में उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही जिले के पंचमुखी महादेव मंदिर और बरेला महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर आरती की।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि नियमों का पालन करें और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?