बुढ़वा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता से दूर-दूर से पहुंचे भक्त

म्योरपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित झरईल टोला के प्रसिद्ध श्री श्री 108 श्री बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दिनभर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा। मान्यता है कि यह लगभग 5 दशक पुराना प्राचीन शिव मंदिर है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। मंदिर के पुजारी गोपाल प्रसाद ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। भक्तगण जल, बेलपत्र और फूल चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, वरिष्ठ समाजसेवी हरिप्रसाद, सलबंधी मंत्री अंजलि कुमारी, निशा कुमारी, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, करन कुमार, प्रिया कुमारी, सुखवंती कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, रूबी कुमारी, रामप्रताप, इंद्रदेव सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा की। पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?