सीएस पाण्डेय
मामला बरवा टोला गांव के मैरहवा टोला का
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला गांव में सोमवार की दोपहर में बिजली करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बरवा टोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला निवासी नागवंत पुत्र सालिक(35 वर्ष) खेत से वापस आकर बोर्ड में स्वीच चालू करने गया था कि अचानक करेंट लग गया। गम्भीर स्थिति में परिवार जन बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के सम्बन्ध में मृतक कि पत्नी पूनम ने बताया कि नये घर के बोर्ड का बटन चालू करने गए थे, इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घर के लोगो ने तुरंत उसे इलाज के लिए बभनी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो वहां से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया की शव को पोस्टमार्टम अस्पताल के मेमो आया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे जांच व कार्यवाही चल रही है।







