अमित मिश्रा
O- डिजिटल सोनभद्र की ओर बड़ा कदम- HP कम्प्यूटर शोरूम का शुभारंभ, स्थानीय बाजार को मिलेगी नई तकनीकी पहचान।
O- यूको बैंक वाराणसी जोन के जोनल हेड ने किया उद्घाटन, स्थानीय युवाओं और कारोबारियों को अब जिले में ही मिलेंगे ब्रांडेड आईटी समाधान।
सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) । देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल इकोसिस्टम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के विस्तार के बीच अब पूर्वांचल का सोनभद्र भी तकनीकी सुविधाओं के मामले में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को शहर में चतुर्वेदी एण्ड चतुर्वेदी इंटरप्राइजेज द्वारा HP कम्प्यूटर एवं आईटी सॉल्यूशन शोरूम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन यूको बैंक, वाराणसी जोन के जोनल हेड मयंक सिंह एवं चीफ मैनेजर अब्दुल कबीर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में बैंकिंग, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस पहल को क्षेत्र के डिजिटल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे शहरों में ब्रांडेड आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता बढ़ने से स्थानीय उद्यमिता, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं को नई गति मिलेगी।
फर्म के प्रोप्राइटर इशांत राज ने कहा कि आज का दौर पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन कारोबार, सरकारी सेवाएं, बैंकिंग, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में कम्प्यूटर की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसके बावजूद सोनभद्र जैसे जनपद में ब्रांडेड कम्प्यूटर, लैपटॉप और उनके ओरिजिनल पार्ट्स के लिए लोगों को वाराणसी, प्रयागराज या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि इसी आवश्यकता को देखते हुए HP का आधुनिक शोरूम स्थापित किया गया है, जहां ग्राहकों को ब्रांडेड डेस्कटॉप, लैपटॉप, प्रिंटर, ओरिजिनल एक्सेसरीज, आईटी पेरिफेरल्स और तकनीकी परामर्श एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को विश्वसनीय आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इशांत राज ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में डिजिटल जागरूकता और तकनीकी पहुंच को मजबूत करना है। आने वाले समय में विद्यार्थियों, कोचिंग संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों, छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स के लिए विशेष कॉर्पोरेट एवं संस्थागत समाधान भी उपलब्ध कराने की योजना है।
व्यापार जगत के जानकारों का मानना है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में आईटी रिटेल सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसे समय में सोनभद्र में एक संगठित और ब्रांडेड आईटी शोरूम की शुरुआत स्थानीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे उपभोक्ताओं को असली उत्पाद, बेहतर वारंटी, तकनीकी सहायता और भरोसेमंद सेवा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अरुण कुमार चतुर्वेदी, निशांत दुबे (अन्नू दुबे), अशोक तिवारी, शशांक दुबे, अरुण कुमार शुक्ला, त्रिभुवन पाण्डेय, संजय चौबे, विनोद कुमार चौबे, राजेश कुमार पाण्डेय, महेन्द्र यादव, रामचन्द्र, रामयश ओझा, प्रशांत चौबे (कमला लॉन), राजू पाण्डेय, मनीन्द्र चौबे, अशोक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, शिक्षाविद, बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूर्वांचल के तेजी से बदलते कारोबारी परिदृश्य में इस शोरूम का शुभारंभ केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत नहीं, बल्कि डिजिटल भारत के विजन को जिला स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों और संस्थानों को आधुनिक तकनीकी संसाधन अब अपने ही जिले में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।






