महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला किशोरी का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


म्योरपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में शनिवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर से करीब 200 मीटर दूर महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सूपाचुआ निवासी मनोहर की पुत्री सीमा का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां शनिवार शाम करीब 6 बजे बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में पेड़ पर शव देखकर उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्राम प्रधान रामनारायण ने बताया कि सीमा लगभग 20 दिनों से अपनी मौसी के घर छत्तीसगढ़ में रह रही थी और घटना से दो दिन पहले ही गांव लौटी थी। घटना के कारणों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने लिखित तहरीर दी है, जिसमें किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

1524
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?