पिकअप से 50 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद,चालक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मिली बड़ी सफलता

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के कुशल नेतृत्व में बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है।

बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वही मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।

इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वही बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को कब्जे पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार पिकअप चालक ने पूछताछ में अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल (28 वर्ष), निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी बताया। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इस गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह – प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर की टीम , उप निरीक्षक मक्खन लाल थाना बभनी टीम सहित शामिल रहे।

Leave a Comment

1524
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?