बरौली शिव सरोवर पर संपन्न हुआ भव्य रुद्राभिषेक, गूंजे वैदिक मंत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन बना आकर्षण का केंद्र

सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ प्रथम रविवार को बरौली गांव स्थित शिव सरोवर पर देवाधिदेव महादेव का भव्य एवं दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन की विशेषता कुमारी नेहा द्वारा निर्मित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का पार्थिव रूप रहा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। गौरतलब है कि बरौली निवासी पंडित पारस देव पांडे की अगुवाई में पिछले कई वर्षों से यह आयोजन निरंतर होता आ रहा है। इस बार भी श्रद्धालुओं द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान मनोज कुमार चौबे, सभासद अंशु पांडे का अर्पण-समर्पण सराहनीय रहा। पूरे आयोजन में नियम-संयम और वैदिक परंपराओं का पालन किया गया। आचार्य पंडित यज्ञ नारायण के मुखारविंद से उच्चारित श्री रुद्र एवं वेद मंत्रों की ऋचाओं से वातावरण शिवमय हो गया।
इस अवसर पर मुनेश्वर देव पांडे, सत्य प्रकाश पांडे, रिशु तिवारी सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग एवं समर्पण हृदयस्पर्शी रहा।
आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास का यह दिव्य आयोजन जनमानस के हृदय में भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव उत्पन्न करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?