गुरु रविदास कलश वंदन अभियान का रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल में भव्य स्वागत
सोनभद्र। पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” के तहत रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दंडित बाबा मंदिर, कांशीराम आवास परिसर, शिव मंदिर हर्षनगर, कड़े माता मंदिर आंबेडकर नगर, श्रीराम सरोवर मंदिर पसियान मोहल्ला एवं श्री लहरी बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के विचार आज भी समाज को एकता का मार्ग दिखाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय गुरु रविदास” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, कार्यक्रम संयोजक नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, अशोक भारती, संतोष भारती, मोहन भारती, श्यामबाबू पासी, दिनेश भारती, अजय रावत, आलोक रावत, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, आकाश सोनकर, अमर नाथ, दुर्गेश, विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






