अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पोखरा गांव के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना बभनी क्षेत्र के पोखरा गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार नवाटोला महुआ दोहर निवासी अवधेश पुत्र रमेश चन्द उम्र 23 वर्ष राजपती पुत्री रमेश चन्द उम्र 45 वर्ष और बिगनी देवी पत्नी सियाराम उम्र 70 वर्ष मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तभी पोखरा गांव के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?