“शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध हो” – जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में चारों तहसीलों में सुनी गईं 325 शिकायतें, मौके पर निस्तारित हुए 33 मामले

सोनभद्र । शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
दुद्धी तहसील
दुद्धी में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में स्थलीय जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 08 मामले निस्तारित किए गए। शेष 81 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज तहसील
समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने की। टीमों को क्षेत्र में भेजकर प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, 10 मामले मौके पर निस्तारित हुए। शेष 75 प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अमित कुमार भी मौजूद रहे।
ओबरा तहसील
ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वि./रा. वागीश कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरणों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 मामले मौके पर निस्तारित हुए। शेष 79 प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान और तहसीलदार उपस्थित रहे।
घोरावल तहसील
घोरावल में समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व उप जिलाधिकारी ने की।
कुल 65 शिकायतें सुनी गईं, 08 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। शेष 57 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार घोरावल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को कोई समस्या न हो। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?