विश्व स्तनपान दिवस पर सोनभद्र में विशेष जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

49 धात्री और 88 गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र । 1 अगस्त – विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सोनभद्र विकास समिति और सहयोगी संस्था क्राई (CRY) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
संस्था सोनभद्र के राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवा और घोरावल- चार ब्लॉकों के कुल 31 गांवों में सक्रिय है। इसी क्रम में आज सीलहटा, अमौली, हर्दिहवा, शिवपुर, नन्दना और महुअरिया द्वितीय गांवों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 49 धात्री माताओं और 88 गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राज्य पोषण मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और पंचायती राज विभाग के ग्राम प्रधानों का सीधा सहयोग मिल रहा है।
संस्था के सचिव राजेश चौबे ने कहा कि स्तनपान शिशु के जीवन की पहली वैक्सीन है, जो उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। संस्था का मुख्य उद्देश्य हर माता तक यह संदेश पहुंचाना है कि जन्म के तुरंत पहले घंटे में बच्चे को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाया जाए। इससे ग्रामीण अंचलों में स्तनपान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो रही है।
संस्था की काउन्सलर साधना सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांवों में गृह भ्रमण और समूह बैठकें की जा रही हैं। माताओं को बताया जा रहा है कि जन्म से छह माह तक बच्चे को सिर्फ स्तनपान ही कराना है, ऊपर से पानी भी नहीं देना है।
इस अवसर पर एएनएम पूर्णिमा व सविता, आशा विमला व कौशल्या, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केवला व सती अनुसूया तथा संस्था की कार्यकर्ता रीमा, रेखा, सुनीता, रीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?