“मायावती के निर्देशों को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता” – जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बसपा की रॉबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय बैठक

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के संदेश और निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामचंद्र रतन ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन उनके द्वारा ही किया जा रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी संगठन की प्रक्रिया के तहत ही जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया। साथ ही संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सिकरारा अहमद, जिला महासचिव अमन मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, जिला सचिव राजकुमार संघर्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित पाठक, संतोष पटेल, शिव शंकर बौद्ध, ऐप जिला संयोजक बद्री प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष – *रॉबर्ट्सगंज गोपाल दास कौशल, घोरावल अरविंद भारती, ओबरा कृष्ण कुमार गिरी उर्फ श्याम बाबा, दुद्धी संदीप भारतीय सहित विधानसभा प्रभारी कमलेश गौड़, राम लखन देहाती, डॉ. ओपी मौर्य, राजकुमार भारती, जितेंद्र भारतीय, शिवकुमार गौड़, संजय गौड़, नंदू प्रसाद भारतीय एवं सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?