मगरमच्छ के हमले से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

नदी में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हमला, गांव में दहशत सोनभद्र, चोपन । चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में शुक्रवार को मगरमच्छ के हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक मगरमच्छ … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नदी में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हमला, गांव में दहशत

सोनभद्र, चोपन । चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में शुक्रवार को मगरमच्छ के हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक मगरमच्छ पर पैर पड़ गया, जिसके बाद मगरमच्छ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के शरीर पर कई जगह काटने के निशान आए हैं।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी। हमले के बाद से पूरे गांव में डर का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही सोन नदी में मगरमच्छ के दर्जन भर से अधिक बच्चे छोड़े गए थे। इसके बाद से नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत बनी हुई थी।
फिलहाल घायल बुजुर्ग का उपचार कराया जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?