म्योरपुर ब्लॉक में 42 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और 31 को चाबी वितरित
म्योरपुर, सोनभद्र । मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 42 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और 31 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने किया वितरण
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरित की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना इसका एक छोटा सा उदाहरण है जिससे आप सभी लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी का पक्का मकान बनवाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है। इसी क्रम में ग्रामीणों के सर्वे के उपरांत नए लाभार्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जा रहा है। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को चूल्हे से मुक्ति मिली है। बीडीओ ने दी लाभार्थियों को सलाह
बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरित की गई है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए गांव-गांव में तैनात ब्लॉक के कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि यदि किसी को योजना का लाभ दिलाने में परेशान किया जा रहा है तो वे सीधे कार्यालय से संपर्क करें और किसी तरह का पारितोषिक देने से परहेज करें।उपस्थित रहे
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय सिंह, बड़े बाबू प्रमोद चौबे, काशीनाथ यादव, सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






