सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के दो आरोपियो पर 25-25हजार रुपये का इनाम घोषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक ने दो बदमाशों पर किया इनाम घोषित

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी  से हुई लूटकांड के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक पर ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कराने या उनकी विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार थाना बभनी के शीश टोला में लूट में चार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज है लूट प्रकरण में पूर्व में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपीयों पर इनाम घोषित किया है आरोपियों में पंकज साह, पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा संजय साकेत, पुत्र लालजी साकेत, निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। दोनों पर ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा सोनभद्र पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?