आर्या क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा
सोनभद्र । इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज “आर्या” द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सोमवार को कीर्तिपाली हॉस्पिटल, रॉबर्ट्सगंज में दो आर्थिक रूप से जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस कराया गया।
क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस सेवा कार्य के माध्यम से क्लब ने मानवता एवं सेवा की भावना को साकार किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, पूर्वाध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव नीलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, संपादक दीपा मेहता, तथा सदस्य मधुलिका अग्रवाल एवं रोजी कौर उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज “आर्या” ने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।






